Sunday , June 16 2024
Breaking News

Rewa: ASP व DSP के पदों पर हुई पदस्थापना, वर्षों से एक ही जगह पर जमे पुलिस अधिकारी इधर से उधर

रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज़/ राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 21 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 167 उप पुलिस अधीक्षकों के थोकबंद तबादले किए गए है। सूत्रों की मानें तो सोमवार की देर रात पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी सूची में वर्षों से एक ही स्थान पर जमे एएसपी और डीएसपी को इधर से उधर किया गया है। जारी तबादला आदेश में रीवा जिले के अंदर कई माह से रिक्त पदों पर पदस्थापना कर भरपाई की गई है। विवेक कुमार लाल का मऊगंज का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। साथ ही मनोज कुमार शर्मा को डीएसपी यातायात, नवीन दुबे को एसडीओपी मऊगंज कृपाशंकर द्विवेदी को एसडीओपी मनगवां और विनोद कुमार सिंह को डभौरा एसडीओपी बनाया गया है।

इनको दिया गया रीवा जिले में मौका 

देर शाम जारी हुई तबादला सूची में विवेक कुमार लाल सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुमु भोपाल से एएसपी मऊगंज,मनोज कुमार शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त यातायात भोपाल से उप पुलिस अधीक्षक यातायात रीवा, नवीन दुबे, उप पुलिस अधीक्षक (विभागीय जांच अपील) पुमु भोपाल से एसडीओपी मऊगंज, कृपाशंकर द्विवेदी उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक रीवा से एसडीओपी मनगवां, विनोद कुमार सिंह कार्यवाहक सहायक सेनानी राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल रीवा से कार्यवाहक एसडीओपी डभौरा,गायत्री तिवारी उप पुलिस अधीक्षक अजाक सीधी से उप पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण रीवा को नई जवाबदारी सौंपी गई है।

जारी तबादला सूची मे मनोज वर्मा उप पुलिस अधीक्षक यातायात रीवा से सहायक पुलिस आयुक्त यातायात भोपाल जोन, पीएस परस्ते एसडीओपी सिरमौर से सहायक सेनानी हाक फोर्स, शैलेन्द्र शर्मा एसडीओपी मऊगंज रीवा से एसडीओपी बैहर बालाघाट, अनिल राय उप पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा से उप पुलिस अधीक्षक यातायात रतलाम पदस्थ किया गया है।

About rishi pandit

Check Also

Maihar: मैहर विधायक की उपस्थिति में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई संपन्न

सतना/मैहर, भास्कर हिंदी न्यूज़/ आज मैहर सिविल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *